छपरा, जून 3 -- पंचायत भवनों में बैठेंगे राजस्व कर्मी, गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान अब अंचल कार्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, पंचायत में मिलेंगे राजस्व कर्मचारी लोगों को बार-बार अंचल बुलाने पर रोक न्यूमेरिक 20 अंचल हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम लोगों को बड़ी राहत देने की दिशा में एक अहम और व्यावहारिक कदम उठाया है। अब जमीन, दाखिल-खारिज, लगान, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विभाग के नए निर्देश के अनुसार अब राजस्व कर्मचारी सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक अपने संबंधित पंचायत भवनों में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। यह भी पढ़ें- दिलीप जायसवाल के विभाग में एक हफ्ते में 23 अफसरों पर ऐक्शन, अब सभी सीओ को ए...