कटिहार, अगस्त 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण इलाकों में किसी गांव या घर तक पहुंचने के लिए अब लोगों को बार-बार रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आने वाले समय में गांव की सड़कें, गलियां और संपर्क पथ भी गूगल मैप पर आसानी से खोजे जा सकेंगे। केंद्र सरकार की ग्राम मानचित्र योजना के तहत पंचायतों का विस्तृत डिजिटल मानचित्र तैयार किया जा रहा है, जिससे गांवों की हर सड़क, सार्वजनिक संपत्ति और विकास कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होंगे। इससे कटिहार जिले की 231 पंचायतों में भी विकास योजनाओं की निगरानी अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित हो सकेगी। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण भारत में पहली बार इंट्रा-विलेज रोड कोडिंग एंड ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत गांव की प्रत्येक सड़क, गली और संपर्क मार्ग को एक विशिष्ट अल्फान्यूमेरिक यूनिक कोड और...