अब गांवों में भी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा
इटावा औरैया, मई 22 -- बकेवर, इकदिल। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ग्राम पंचायत महिपालपुर व मनियामऊ में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया। इससे पहले सुबह प्रभारी मंत्री ने शास्त्री चौराहे पर प्याऊ का भी शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गांवों में पढाई करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डिजीटल लाइब्रेरी बनवाई हैं। इससे युवाओं को तैयारी करने के लिए शहर की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होने ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था खराब होने की शिकायत के साथ बिजली आपूर्ति कम होने और बेहताशा कटौती होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने इस मामले को लेकर एसई से बात करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.