अब गहरे नीले रंग की साड़ी में दिखेंगी जिले की 1438 रसोइया
कोडरमा, जून 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले की करीब 1438 रसोइया अब गहरे नीले रंग की साड़ी में दिखायी देगी। साड़ी की खरीदारी के लिए सरकार की ओर से रसोइया को पांच सौ रुपये मिलेंगे। इस बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान साफ-सफाई पर ध्यान देना है। मालूम हो कि आनेवाले कुछ समय में कोडरमा जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइया नए ड्रेस कोड में दिखाई देने लगेंगी। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है कि सभी स्कूलों में कार्यरत रसोइया सह सहायिका को साड़ी उपलब्ध कराना है। इस आदेश के तहत दो सेट सूती की साड़ी के लिए प्रति रसोइया पांच सौ रुपए उनके खाते में दिए जाएंगे। मालूम हो कि यह आदेश लागू होने से कोडरमा जिले की करीब 1438 रसोइया को इसका लाभ मिलेगा。
साड़ी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.