अब गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले होगी छह जांचें
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को समय रहते पहचानने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एंटी नेटल केयर व्यवस्था में बदलाव किया है। अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व चार के बजाय न्यूनतम छह बार एएनसी जांच की सुविधा मिलेगी।
नई व्यवस्था के बारे में जानकारी इस संबंध में महानिदेशक, परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी सीएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण होने के बाद उनकी छह अनिवार्य एएनसी जांचें कराई जाएंगी, ताकि प्रसव के दौरान संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय हस्तक्षेप किया जा सके। शासन के निर्देश मिलने के बाद जिले में इस व्यवस्था को लागू करने की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.