बगहा, मार्च 24 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि नगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद सोमवार को वाल्मीकिनगर स्थित चंदेश्वर महाशिव मंदिर में सिंचाई विभाग वाल्मीकिनगर द्वारा 7 दिनों के भीतर घर व दुकान खाली करने के नोटिस से परेशान गरीब असहाय मजदूर व दुकानदार से मिल कर उन्हें बेघर होने से बचाने का आश्वासन दिया। शिव मंदिर के प्रांगण में विधायक को पहुंचते ही जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने जयकारा लगाते हुए उनका जोरदार भव्य स्वागत किया। वहीं मौके पर मौजूद मुखिया पन्नालाल साह ने उन्हें अंग वस्त्र व फूल माला पहना कर स्वागत किया। वैसे सभी लोग जन्हिें नोटिस दे कर विभाग द्वारा जगह खाली करने का नर्दिेश दिया गया है।जो पिछले काई वर्षों से पुस्त दर पुस्त रहते आएं है। जिनका अपना दूसरा कोई आशियाना नहीं है। वो भूमिहीन है।सैकड़ों की संख्या में महिला और ...