कानपुर, मार्च 30 -- मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में सोमवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक कैंप कार्यालय में हुई। इसमें महानगर बस सेवा का रूट कंपनी बाग से सजारी मार्ग तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। सिटी बस सेवा को गंगा बैराज तक करने का निर्णय लिया गया। जल्द ही इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसमें नियमों का उल्लंघन करने पर तीन बार से अधिक ओवरलोडिंग कर चलने वाले नौ ट्रकों के परिमट को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा नई ट्रांसपोर्ट एजेंसियों का पंजीकरण करने को भी मंजूरी दी गई। सात ट्रांसपोर्टरों का पंजीकरण नवीनीकरण का फैसला भी प्राधिकरण ने लिया। बैठक में परमिट, नई एजेंसियों समेत आरटीओ से संबंधित आवेदन करने वाले आवेदकों और मोटर ऑपरेटर्स को बुलाकर उनकी बात सुनी गई और निर्णय लिए गए। औरैया-घटियाघाट मार्ग पर पुराना ...