हापुड़, अप्रैल 13 -- गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि तटबंधों को अब न केवल टूटने से बचाया जा सकेगा, बल्कि उफनती गंगा की धारा को बदला भी जा सकेगा। दरअसल, गढ़ गंगा खादर क्षेत्र में जल सिंचाई विभाग ने गंगा नदी में जियो ट्यूब स्टर्ड लगाना शुरू कर दिया है। साढ़े 11 करोड़ की लागत से जहां साढे तीन मीटर गंगा की खुदाई चल रही है। वहीं उससे आगे अब जियो टयूब तटबंध किया जा रहा है। जिसके लिए करीब 6 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। बता दे कि प्रत्येक वर्ष सावन मास के आसपास बरसात में पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्र में होने वाली बारिश से जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का खतरा और जलस्तर में गिरावट के बाद कटाव का खतरा बना रहता है। विभाग अब तक छोटे-छोटे बैग में बालू भरकर स्टर्ड यानी ठोकर बनाकर इसे रोकने का प्रयास करता था। इस साल मुख्यमंत्री द्वारा ...