अब गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी पुलिया, सड़क पर बना गड्ढा, अधिकारियों ने बैरियर लगाकर एक लेन किया बंद
ढवारसी (अमरोहा), अगस्त 17 -- यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे पर गड्ढा हो गया है। अमरोहा में गारवपुर गांव के पास पुलिया धंसने से सड़क पर गड्ढा बना है। वाहन चालकों की सूचना पर यूपीडा के अफसर मौके पर पहुंचे और एहतियातन संबंधित लेन को बंद कराकर मरम्मत शुरू करा दी। पुलिया और सड़क की मरम्मत के बाद डामर भी डाल दिया गया, लेकिन रविवार शाम तक लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू नहीं किया गया था। नई बनी सड़क पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। स्थानीय तहसील क्षेत्र के 28 गांवों से होकर गुजर रहे एक्सप्रेसवे की जिले में लंबाई 23.60 किलोमीटर है। शुक्रवार शाम गारवपुर गांव के पास पुलिया के धंसने से एक्सप्रेसवे पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.