मेरठ, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को जल्द ही एक और तोहफा देने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। इसे एक्सप्रेसवे राज्य (Expressway State) बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। रविवार को यूपीडा (UPEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मेरठ से उन्नाव तक गंगा एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में से लगभग 421 किलोमीटर के हिस्से पर 'फर्राटेदार' ट्रायल किया गया और निर्माण की गुणवत्ता जांची गई। निरीक्षण के बाद सीईओ ने संकेत दिए कि अगले महीने इस एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन किया जा सकता है।मेरठ से उन्नाव तक 'क्वालिटी चेक' निरीक्षण की शुरुआत मेरठ के बिजौली से हुई। सीईओ दीपक कुमार ने खरखौदा के खड़खड़ी स्थि...