जमशेदपुर, मार्च 8 -- एमजीएम में आने वाले मरीजों को अब यहां से खून चढ़ाने पर किसी तरह के रिएक्शन का डर नहीं रहेगा। एमजीएम के ब्लड बैंक में नई मशीन लगने के बाद जांच की सुविधा और अधिक सटीक हो गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 'जेल कार्ड सिस्टम' मशीन लगाई गई है, जो मरीज और रक्तदाता के खून की क्रॉस मैचिंग करेगी। यह मशीन बारीकी से जांच कर बताएगी कि संबंधित खून मरीज को चढ़ाया जा सकता है या नहीं।अभी तक की व्यवस्था के अनुसार, पहले मरीज के ग्रुप का खून लिया जाता था और फिर मरीज तथा रक्तदाता के खून के सैंपल को मिलाकर क्रॉस मैचिंग की जाती थी। इस प्रक्रिया की जांच माइक्रोस्कोप से तकनीशियन करते थे, जिसमें कई बार बेहद बारीक गड़बड़ियां पकड़ में नहीं आ पाती थीं। ऐसी स्थिति में मरीज को खून चढ़ाने के बाद विभिन्न तरह की परेशानियां होने की आशंका बनी रहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.