अब खुले आसमान के नीचे नहीं जलेगा शव, तेज धूप व बारिश से मिलेगी राहत
अररिया, मई 12 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया शहर के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि उनके शहर में विद्युत शवदाह गृह होना चाहिए, क्योंकि शहर में अब लकड़ी आदि के जरिए शवदाह करना कठिन होता है। बारिश और ठंड के सीजन में लकड़ी गीली मिलती हैं। इससे अंतिम क्रियाकर्म में भारी दिक्कत और असुविधा होती है।शवदाह गृह न होने से आये दिन शहर वासियों को पनार नदी तट नदी के किनारे खुले में दाह संस्कार करना पड़ता है।इससे नदी का पानी भी प्रदूषित होता है और लोगों को भी असुविधा होती है।लेकिन अब शहर वासियों को खुले में शव का दाह संस्कार नहीं करना होगा। सोमवार की देर शाम पनार नदी के त्रिशूलिया घाट पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शवदाह गृह जनता को समर्पित किया गया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय मिश्रा, उपमुख्य पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.