नई दिल्ली, अगस्त 5 -- टेक कंपनी Google अपने पुराने वर्चुअल असिस्टेंट Google Assistant को Android स्मार्टफोन्स से हटाने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा की है कि अगले महीने से Google Assistant को कई फेज में हटाया जाएगा और उसकी जगह Gemini को डिफॉल्ट AI असिस्टेंट के रूप में पेश किया जाएगा। यह बदलाव Android यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कई वर्षों से Google Assistant स्मार्टफोन्स का मेन डिजिटल असिस्टेंट रहा है। Google का कहना है कि Gemini सिर्फ वॉइस कमांड तक लिमिटेड नहीं रहेगा, बल्कि यह एक ज्यादा एडवांस AI असिस्टेंट होगा जो टेक्स्ट, वॉइस, इमेज और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझकर बेहतर जवाब दे सकेगा। कंपनी का मकसद Android एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मार्ट, तेज और पर्सनल बनाना है। यह भी पढ़ें- Microsoft की चेतावनी: होटल ...