अयोध्या, अप्रैल 24 -- मवई, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में गुरुवार को टीबी जांच की सुविधाओं को और सशक्त बनाते हुए स्वास्थ्य महकमे द्वारा आधुनिक ट्रूनॉट मशीन की सौगात दी गई। उद्घाटन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह भिटोरिया ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मशीन के शुरू होने से क्षेत्र व आस-पास की करीब पांच लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। सीएमओ ने बताया कि ट्रूनॉट मशीन के जरिए टीबी के बैक्टीरिया की सटीक और त्वरित पहचान संभव होगी। साथ ही यह मशीन मरीजों में दवा प्रतिरोध की भी जांच कर सकेगी। सीएचसी अधीक्षक डा. संतोष कुमार ने कहा कि ट्रूनॉट मशीन के स्थापित होने से अब मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.