अब कौशल प्रशिक्षण में भी अपार आईडी अनिवार्य होगा
पटना, जुलाई 21 -- बिहार कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत सभी योजनाओं व कार्यक्रमों में अपार आईडी का अनिवार्य प्रयोग होगा। मिशन के शासी पर्षद की बैठक में इस पर विचार हुआ है। आने वाले दिनों में विभाग इस मसले पर कोई ठोस निर्णय ले सकता है। अधिकारियों के अनुसार अपार आईडी का उपयोग अनिवार्य करने के पीछे प्रत्येक लाभार्थी युवा के कौशल प्रशिक्षण, अर्जित क्रेडिट्स और शैक्षणिक उपलब्धियों को एकीकृत करना है। इससे छात्रों का शैक्षणिक रिकॉर्ड प्रमाणिक व डिजिटल तौर पर तैयार हो जाएगा। अपार आईडी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र और कौशल आधारित क्रेडिट्स को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जोड़ा जा सकेगा। इससे युवाओं का क्रेडिट ट्रांसफर, अन्य संस्थानों में सुगम प्रवेश और आजीवन सीखने जैसी सुविधाएं प्राप्त होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी यह ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.