अब कोल्ड रूम में साल भर उगायें मशरूम
वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए मशरूम की खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा। सिर्फ सर्दियों में तैयार होने वाली यह सब्जी अब साल भर उगाई जा सकेगी। इसके लिए इच्छुक किसानों को कोल्ड रूम बनाने के लिए इसकी लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। मशरूम की खेती कोल्ड रूम बनाकर की जाती है। किनारों पर पफ पैनल (एयर टाइट दीवार) बनाकर कक्ष के भीतर 18 से 22 डिग्री तापमान मेंटेन रखा जाता है। इसी तापमान पर मशरूम उगती है। पहले सिर्फ इसकी खेती सर्दियों में नवम्बर से फरवरी तक की जाती थी लेकिन अब साल में तीन से चार बार इसकी खेती की जा सकती है। जिले में अभी 60 से 70 टन हर साल मशरूम की पैदावार होती है। फिलहाल इसकी कम खेती और बढ़ती मांग को देखते हुए जिला उद्यान विभाग ने किसानों को प्रोत्साहित करना शुरू किया है。
उत्पादन इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.