फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। केंद्र सरकार द्वारा कॉमर्शियल सिलेंडरों पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा से स्थानीय होटल, रेस्तरां और छोटे दुकानदारों ने बड़ी राहत की सांस ली है। सिलेंडरों की किल्लत के कारण जो दुकानदार अब तक कोयले और लकड़ी के भरोसे काम चला रहे थे, वे अब फिर से पूरी क्षमता के साथ अपने प्रतिष्ठान शुरू कर सकेंगे। शासन के इस फैसले से जहां छोटे व्यापारियों का धंधा पटरी पर लौटेगा, वहीं शादी-ब्याह के आयोजनों में होने वाला गैस संकट भी दूर हो जाएगा। सिलेंडर उपलब्ध न होने से बढ़ी थी परेशानी यह भी पढ़ें- सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को फिर से बहाल कियाकॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण कई छोटे व्यवसायियों की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई थीं। शहर के कलेक्टरगंज निवासी चाय-पकौड़ी विक्...