हमीरपुर, जून 21 -- CM Yogi in Hamirpur: यूपी के हमीरपुर धरती से सीएम योगी ने अपराधियों को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अब जो कोई भी बेटियों को छेड़ेगा, उसे सीधे यमराज के पास पहुंचा दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने एक जिला-एक माफिया तैयार किया था, लेकिन अब माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। माफिया या तो जेल में हैं या फिर मिट्टी में मिला दिए गए हैं। बुंदेलखंड में पानी, पलायन और माफियाओं का दौर समाप्त हो गया है। अब जनता का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर नहीं, बल्कि विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है। बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री झांसी से महोबा होते हुए हमीरपुर पहुंचे। राठ कस्बे के बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में उन्होंने जिले को 636.82 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा को संबोधित करते...