चंडीगढ़, जनवरी 22 -- आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ( गुरुवार ) मोहाली में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की। इसके तहत प्रदेश में प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलैस मुफ्त इलाज मिलेगा। योजना से करीब 65 लाख परिवारों के 3 करोड़ लोग लाभांवित होंगे। इस में न तो आय और न ही उम्र की कोई सीमा है। बस पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। स्कीम की लॉन्चिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। जो पंजाब में हुआ है। यह शायद 1950 में हो जाना चाहिए था। आजादी के बाद 75 साल में कई सरकार आई, लेकिन किसी ने लोगों का ख्याल नहीं रखा। अब कोई भी पंजाबी बीमारी के चलते मरेगा नहीं। पंजाब सरकार द्वारा लाई गई स्कीम हर किसी के लिए है, हम कोई कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.