नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत, हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू दास ने कहा है कि इस्लाम धर्म में मोहम्मद साहब व अन्य कई महापुरुष हैं। उनके नाम पर मस्जिद बनाइए। वह भी सहयोग करेंगे। चोर, लुटेरे, आतंकी बाबर के नाम पर मस्जिद बनाए जाने की कोई जरूरत नहीं है। वह ऐसी मस्जिद का रोजाना विरोध करेंगे। वह बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनने देंगे। अब किसी कीमत पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे। महंत राजूदास ने कहा कि आक्रांताओं का सम्मान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आक्रांताओं की मजार उखाड़ कर फेंक दें। मैं भी कारसेवा करुंगा। ये बातें उन्होंने बहराइच में शहर के एक होटल में गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हिन्दू सुरक्षा सेवा संगठन के अलावा उन्होंने सभी हिन्दुत्ववादी संगठनों से आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.