अब कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके ने कौन सा अभियान लॉन्च कर दिया, बोले- लिस्ट तैयार कर ली है
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित अपने पैतृक गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की। दीपके ने सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसकी सबसे अधिक मार गरीब विद्यार्थियों पर पड़ रही है। उन्होंने निजी स्कूलों की फीस सीमित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि CJP सरकारी अस्पतालों में खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर भी इसी तरह का अभियान चलाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर दीपके अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वह जिला परिषद के एक स्कूल पहुंचे और वहां की बुनियादी सुविधाओं को देखा। उन्होंने दावा किया कि स्कूल के शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं थी।'हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.