गया, फरवरी 7 -- अब कैंप में 11 फरवरी तक बनाए जाएंगे फॉर्मर आईडी सीएससी और वसुधा केंद्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री सुविधा उपलब्ध समस्या होने विभागों के टॉल फ्री नंबर पर करें संपर्क - समीक्षा गया जी, प्रधान संवाददाता गया में दो से छह फरवरी तक के लिए आयोजित फॉर्मर कैंप की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 11 फरवरी तक किसान कैंप में आईडी बना सकेंगे। शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर ने फॉर्मर आईडी बनाने के लिए आयोजित कैंप में प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि सीएससी और वसुधा केंद्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr. के माध्यम से घर बैठे अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि गया जिला की सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है...