मेरठ, अप्रैल 13 -- कैंट अस्पताल के शायद अब अच्छे दिन आने वाले हैं। कैंट अस्पताल में भी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मध्यस्थता में मेरठ कैंट बोर्ड और आईएमए मेरठ के बीच सहमति हो गई है। फिलहाल तीन मामलों के विशेषज्ञों की सुविधा उपलब्ध होगी। बुधवार को आईएमए की कार्यकारिणी की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी झेल रहे कैंट अस्पताल में अब जल्द विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जाकिर हुसैन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ के अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी, सचिव डॉ. विकास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेवी चिकारा के बीच हुई वार्ता में सकारात्मक सहमति बन गई है। यह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.