नई दिल्ली, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए बता दिया है कि अब पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और उसे यह जमीन छोड़नी होगी। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि आतंकवाद में शामिल लोगों का क्या अंजाम होगा। रक्षामंत्री ने कहा, पाकिस्तान की हर गलत हरकत का ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान पर बड़ा वाकर करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत डेटा सेंटर बनाता है तो वहीं पाकिस्तान 'कट्टरपंथी सेंटर' बनाता है।'भारत माता के मुकुट में हीरे के समान कारगिल विजय' वहीं कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, आने वाली पीढ़...