अब केवल अंक नहीं, छात्रों के व्यक्तित्व का भी होगा मूल्यांकन, मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2026-27 से समग्र (होलिस्टिक) रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड में छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनके व्यवहार, कौशल, उपस्थिति और सर्वांगीण विकास का भी मूल्यांकन दर्ज किया जाएगा। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय ने इसकी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से बीएसए को पत्र जारी कर बताया कि प्रत्येक छात्र के लिए पांच रुपये की लागत से समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया जाएगा। इसमें छात्र का नाम, अभिभावकों का विवरण, मासिक उपस्थिति, विषयवार प्रगति तथा विभिन्न गतिविधियों में प्रदर्शन का विस्तृत रिकॉर्ड दर्ज रहेगा। यह भी पढ़ें- यूपी प्राइमरी स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.