बांका, मार्च 30 -- बांका। निज प्रतिनिधि। कृषि को बढावा देने और उसे बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार अब किसानों को कृषि लोन पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी। इसके लिए कृषि विभाग ने राज्य स्कीम मद से राशि जारी कर दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है। विभाग ने अगले तीन साल में इस पर 500 करोड रूपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसको लेकर कर कृषि विभाग और नाबार्ड के बीच इस साल जनवरी में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ था। समझौते के तहत भारत सरकार की ओर से कृषि ऋण पर दी जा रही तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान के अलावे बिहार सरकार राज्य योजना मद से एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान प्रदान करेगी। इसके अंतर्गत वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों एवं सहकारी बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से तीन लाख रूपये तक के कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.