अब कृषि ड्रोन से फसलों पर छिड़काव के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
सीवान, अगस्त 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आधुनिक कृषि में किसानों की आय दोगुनी करने व लागत आधा करने की दिशा में पौधा संरक्षण संभाग, कृषि विभाग, कृषि ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी व तरल उर्वरक का छिड़काव करेगा। विभागीय स्तर पर इस योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रकिया शुरू है। इसके तहत खरीफ, रबी व गरमा में अलग-अलग छिड़काव के लिए एक किसान को अधिकतम 15 एकड़ प्रति छिड़काव 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर दिया जाना है। साथ ही रसायनों व तरल उर्वरक के क्रय पर भी 50 प्रतिशत या अधिकतम 200 रुपये प्रति एकड़ अनुदान देय है। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वैसे किसान जिन्हें ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी व तरल उर्वरक का छिड़काव व रसायनों के क्रय पर अनुदान की सुविधा लेनी है, वह विभागीय वेवसाईट पर सीधे ऑनलाईन आवेदन करेंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.