नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बैटिंग से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनके प्रशंसकों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। सूर्यवंशी के हर मैच का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 15 वर्षीय ओपनर फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2026 में खेला रहा है, जो भारत का एक घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट है। सूर्यवंशी टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं। ईस्ट जोन ने मंगलवार (1 सितंबर) को पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की। चलिए, आपको बताते हैं कि सूर्यवंशी अब किस दिन मैदान पर दिखेंगे?चेन्नई में रविवार से होगा फाइनल सूर्यवंशी 6 सितंबर को मैदान पर उतरेंगे। ईस्ट जोन को रविवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलना है। ईस्ट जोन की फाइनल में साउथ जोन या नॉर्थ जोन क...