नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि वे उन यूट्यूबर्स के खिलाफ आदेश पारित कर सकती हैं जिन्होंने उनके और कोर्ट के खिलाफ 'दुष्प्रचार अभियान' चलाया। जज ने कहा है कि कुछ यूट्यूबर्स ने एडिट किए गए वीडियो के जरिए उनके और कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक अभियान चलाया है। लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस स्वर्णकांता ने शराब नीति मामले में आप नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की सुनवाई के दौरान कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक अभियान चलाया गया और निंदनीय बातें पोस्ट की गई हैं। दरअसल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा आप नेताओं पर जस्टिस स्वर्णकांता और कोर्ट के खिलाफ अवमाननापूर्ण अभियान और "एडिटेड वीडियो" फैलाने का दावा किया गया था। यह भी पढ़ें- 'बापू ने पत्थर फिंकवाए, केजरीवाल ने एक के साथ एक फ्री पिलव...