कटिहार, अगस्त 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान की पढ़ाई अब प्रयोग और गतिविधियों पर आधारित बनाने की तैयारी है। अब तक कई स्कूलों में प्रयोगशालाएं होने के बावजूद उनका अपेक्षित उपयोग नहीं हो पाता था। शिक्षा विभाग ने प्रयोगशालाओं को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्कूलों में पाठ्यक्रम के अनुसार उपकरण और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने तथा नियमित प्रायोगिक गतिविधियां कराने का निर्देश दिया है। इससे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को किताबों में पढ़े विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोग के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। कक्षा 9-12 के पाठ्यक्रम के हिसाब से होगी तैयारी यह भी पढ़ें- Biharsharif News: डीएम हाई स्कूल को मिली भौतिकी और रसायन प्रयोगशाला की सौगातप्रयोगशाला का प्रभा...