अब किताबों से बाहर निकलेगी विज्ञान की पढ़ाई, स्कूलों में बनेंगे विज्ञान-गणित क्लब
कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई केवल ब्लैकबोर्ड और पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए जिले के 259 हाई स्कूल एवं प्लस-टू विद्यालयों में विज्ञान-गणित क्लब गठित किए जाएंगे। इस पहल से करीब 5,180 छात्र-छात्राएं सीधे तौर पर जुड़ेंगे और उन्हें प्रयोग, मॉडल निर्माण तथा गतिविधि आधारित शिक्षा का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति डर को समाप्त कर उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। प्रत्येक विद्यालय में 20 सदस्यीय क्लब बनाया जाएगा, जिसमें कक्षा 9वीं से 11वीं तक के 10 छात्र और 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.