अब किताबों से इतर सीखेंगे बच्चे, स्कूलों में होंगे 10 नो बैग डे
उन्नाव, अगस्त 21 -- उन्नाव। अब स्कूलों में बच्चे सिर्फ किताबों के पन्नों से नहीं, बल्कि मिट्टी, पौधों, खेत, बाजार और आधुनिक तकनीक से भी सीखेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जिले के विद्यालयों में नवंबर तक 10 नो बैग डे आयोजित किए जाएंगे। यह नो बैग डे 22 अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर तक विभिन्न तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे। नो बैग डे पर विद्यार्थियों को बिना बस्ते के विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर देखने, समझने और करके सीखने का अवसर दिया जाएगा। कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं के शिक्षक अमित तिवारी ने बताया कि नो बैग डे में बच्चों को मिट्टी से खिलौने व कलाकृतियां बनाने, पौधों की देखभाल, कंपोस्ट तैयार करने और विज्ञान के सरल प्रयोगों जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। इससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा। अमित ने बताया विद्यार्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.