अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता ताले और तालीम के शहर अलीगढ़ के माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र सिर्फ पारंपरिक विषयों की पढ़ाई ही नहीं करेंगे, बल्कि बदलते दौर की आधुनिक तकनीक और रक्षा कौशल से भी रूबरू होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव किए हैं।

नई शिक्षा प्रणाली माध्यमिक शिक्षा ने नए नियमों के तहत अब विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए 'मेरा आधार' और 'डिजिलॉकर' जैसी सरकारी ई-सेवाओं का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही, शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए खेलों की सूची में पारंपरिक रूप से बेहद प्रतिष्ठित 'तलवारबाजी' को भी शामिल किया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से जनपद के समस्त माध्यमिक स्कूल पूरी तरह खुल रहे ...