संभल, अप्रैल 17 -- माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की जा रही है। अब हर स्कूल में बुक बैंक स्थापित किए जाएंगे, जिनसे जरूरतमंद छात्रों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी छात्र किताबों के अभाव में अपनी पढ़ाई न छोड़े। बुक बैंक के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक समिति गठित की जाएगी, जो पुस्तकों के वितरण, रखरखाव और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।यह पहल खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए राहत लेकर आएगी और शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। यह भी पढ़ें- राजकीय जिला पुस्तकालय के भ्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.