लखनऊ, जनवरी 23 -- रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से आए महानिदेशक/रेलवे स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. जगदीश चंद्रा ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एए खान की उपस्थिति में मंडलीय चिकित्सालय, बादशाहनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन्नत नेत्र चिकित्सा कांबो लेज़र मशीन का उद्घाटन किया। भारतीय रेल में सर्वप्रथम पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में ऐसी पहली अत्याधुनिक 'नेत्र चिकित्सा मशीन' प्राप्त हुई है। इसमें दो प्रकार के लेज़र की व्यवस्था है, जिसके माध्यम से कैप्सुलोटोमी एवं इरिडेक्टॉमी के साथ-साथ सेलेक्टिव लेज़र ट्रैबेकुलोप्लास्टी उपचार की सुविधा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बीएन चौधरी, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. वीके पाठक, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. अयाज़ अहमद, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. निहार...