वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में हालात पूरी तरह बदल गए हैं और अब 'कसाई गाय को देखकर कांपता है।' वह मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने गो-हत्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में गो-हत्या आम थी, लेकिन अब सख्त कानून और कार्रवाई के चलते स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।मंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि पहले गो-हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर कई नेता और तथाकथित धार्मिक गुरु चुप्पी साधे रहते थे। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा, गीता और भारत माता देश की आस्था और सांस्कृतिक पहचान के प्रमुख प्रतीक हैं। स्पष्ट किया कि सरकार इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.