इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता । जंक्शन पर बंदरों के आतंक से यात्री ही नहीं रेलवे का स्टाफ भी काफी परेशान है। बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए इटावा जंक्शन पर एक नई पहल शुरू की गई है जिसमें बंदरों को भगाने के लिए अब कलंदर का सहारा लिया जा रहा है। एक सफाई कर्मचारी को भालू की ड्रेस पहनाकर जब प्लेटफार्म पर दौड़ाया जाता है और जब वह डरावनी आवाज निकालता है तो बंदर प्लेटफॉर्म छोड़कर इधर-उधर भागने लगते हैं।अगर रेलवे की यह पहल सफल रही तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी ।इस समय शहर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो रहे हैं। शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर बंदरों का आतंक न हो अब तो बंदर कटखने भी होने लगे है । इटावा जंक्शन पर बंदरों का इस कदर से आतंक है कि यात्री काफी भयभीत रहते हैं वही आए...