प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 29 -- यूपी की कानपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजी गई बहू शालू की 21 दिन बाद सोमवार शाम को रिहाई हो गई। जेल से बाहर आई शालू ने कहा,'मैं शुरू से ही कह रही थी कि मैंने कुछ नहीं किया, मैं निर्दोष हूं।' आज वही प्रूफ हुआ पति सुब्रत ने उसे क्यों फंसाया, इस सवाल पर शालू ने कहा कि 'मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहती हूं, क्योंकि अभी मुझे एक ही पक्ष मालूम है। सुब्रत ने क्या कहा, मैं नहीं जानती, क्योंकि मैं जेल में थी।' इसके आगे शालू ने कहा कि सबसे पहले बेटे से मिलना है। सीधे मम्मी-पापा के पास लखनऊ ठाकुरगंज जाऊंगी। जब शालू से पूछा गया कि क्या कुछ समय बाद कानपुर लौटना होगा, क्योंकि आपके ससुर का बड़ा व्यापार है। इस पर शालू ने कहा कि वह अब नहीं जाएगी। पति का स...