गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा। बिजली बिल राहत योजना खत्म होने के बाद अब कनेक्शन काटो व बकाया वसूली महाअभियान शुरु होगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिलों के व्याज माफी के साथ मूल बकाया बिल पर भी भारी छूट दी जा रही थी। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे प्रमुख जिलों में 286042 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपने बकाया बिलों का भुगतान किया। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि अब मंडल में पुलिस प्रवर्तन दल तथा विभागीय टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेंगी जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है या योजना में पंजीकरण कराने के बाद अवशेष बकाया जमा नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.