अब कटिहार में निःशुल्क सीख सकेंगे गायन, वादन और नृत्य
कटिहार, मई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार के बच्चों और युवाओं के लिए कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार की पहल पर जिले के आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में अब गायन, वादन और नृत्य की विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है और नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशिक्षण की प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बाद कला से संबंधित तीन योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रत्येक शिक्षक के अंतर्गत अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, खेल भवन कटिहार में किसी भी कार्यदिवस में जाकर अपना नामांकन करा सकते हैं।
पात्रता और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.