रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। नई शिक्षा नीति को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिए सीबीएसई अपनी शिक्षा में लगातार नए बदलाव को शामिल कर रहा है। अब बोर्ड ने अपने विद्यार्थियों को शुरुआत से ही तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को पाठ्यक्रम में शामिल कर रहा है। कक्षा तीन से आठ तक के सिलेबस में सीटी और एआई को नए सत्र में शामिल किया जा रहा है। यह कोर्स फिलहाल बेसिक जानकारी के लिए है। स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा तीन से पांच तक लगभग 50 घंटे प्रति वर्ष यह कोर्स अनिवार्य होगा। वहीं, कक्षा छठी से आठवीं के लिए 100 घंटे प्रतिवर्ष कोर्स करना होगा। शिक्षकों के अनुसार, नई शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक और कौशल शिक्षा को बढ़ावा देना है। उच्च स्तर पर इसे अनिवार्य किया जा रहा है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.