सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हल्की बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव, जाम नालियां और फैली गंदगी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर अब नागरिकों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी साफ दिखाई देने लगी है। कई मोहल्लों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ऐसे हालात में अब शहरवासी खुद सफाई अभियान शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि केवल नगर परिषद के भरोसे रहने से समस्या का समाधान संभव नहीं है। यदि हर मोहल्ले के लोग अपने आसपास की सफाई को लेकर जागरूक हों और सामूहिक रूप से आगे आएं, तो शहर को साफ और सुंदर बनाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि गंदगी और जलजमाव ...