नैनीताल, अप्रैल 26 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर की लोअर माल रोड के ट्रीटमेंट का काम अब अंतिम चरण में है। माइक्रो पाइल ड्रिलिंग में आई तकनीकी अड़चन के बाद अब कार्यदायी संस्था टीएचडीसी स्थायी ट्रीटमेंट कार्य को ओडीईएक्स तकनीक से आगे बढ़ा रही है।2018 में लोअर मॉलरोड का करीब 25 मीटर हिस्सा नैनीझील में समा गया था। आठ निविदाओं के बाद कार्य स्टारकॉन इन्फ्रा प्रोजेक्ट इंडिया प्रालि दिल्ली को दिया गया और 2025 में कार्य शुरू हुआ था। काम में ड्रिलिंग के दौरान 350 मिमी व्यास के ड्रिल होल बार-बार ढहने की समस्या सामने आई थी। जांच में पाया कि नीचे की परत ढीली और असंगठित होने के कारण यह दिक्कत आ रही थी। इसके बाद परीक्षण के तौर पर 300 मिमी व्यास के ड्रिल होल किए गए, जो सफल रहे। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि अब 350 मिमी माइक्रो पाइल के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.