अब ऑफलाइन नहीं, ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगा शिक्षकों को अवकाश
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। अब शिक्षकों को सभी प्रकार के अवकाश के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पांच सितंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में भौतिक या हार्ड कॉपी के माध्यम से दिए गए अवकाश आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में स्थापना डीपीओ विनय कुमार सुमन ने सभी बीईओ,एचएम और प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। डीपीओ ने कहा कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अवकाश मॉड्यूल पूरी तरह क्रियाशील है। इसके बावजूद कुछ स्तरों पर ऑफलाइन अवकाश आवेदन लिए जाने की शिकायत सामने आ रही थी। ऐसे में 4 सितंबर तक प्राप्त सभी भौतिक या ऑफलाइन अवकाश आवेदनों का निष्पादन अनिवार्य रूप से करने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.