अब ऑनलाइन होंगी जिलास्तरीय बैठकें, ईंधन खपत में कटौती
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। तेल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाये हैं। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिलास्तरीय सभी बैठकें ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों को भी इस पर अमल करने की सलाह दी है। इसके अलवा प्रशासन के वाहनों में होने वाली ईंधन की खपत में कम से कम 30 फीसदी की कमी लाने का निर्णय लिया गया है। स्थल निरीक्षण और क्षेत्र का दौरा अब आवश्यक कार्यों में ही होगा, जहां ऑनलाइन काम निपटाना संभव नहीं होगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। एक दिन पहले जहां जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या को कम किया है। वहीं जिला प्रशासन ने अब अपनी तमाम बैठकें ऑनलाइन करने का ही निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- अब ऑनलाइन होंगी जिलास्तरीय बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.