बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं। सरकारी कर्मचारियों को धीरे-धीरे शासन डिजिटलीकरण पर ला रहा है। सरकारी विभागों में जिला अस्पताल को भी शामिल कर लिया है। मन चाहे तब आकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों पर अब जिला अस्पताल में नकेल कसने वाली है। इसके लिए तैयारी हो गई है और डाटा फीड़िंग चल रहा है। जल्द ही डिजिटल मशीन पर आकर हाजरी लगानी होगी तब ड्यूटी मानी जायेगी। डिजिटल हाजरी पर ही वेतन निकलेगा और तभी ड्यूटी मान्य होगी। इस व्यवस्था को सुनकर डाक्टरों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस कक्ष में डिजिटल हाजरी के लिए पॉस मशीन लग चुकी है। जिला अस्पताल के सभी डाक्टर-कर्मचारी, नियमित एवं संविदा, आउटसोर्सिंग व एनएचएम कर्मचारियों का डाटा फीड़िग किया जा रहा है। जिससे डिजिटल हाजरी में दिक्कत न हो। सीएमएस की ओर से इसकी व्यवस्था की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.