अब ऑनलाइन मिलेगा सरकारी बसों का टिकट
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकारी बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए बस स्टैंड के काउंटर पर कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने टिकटिंग व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। निगम ने थर्ड पार्टी एप 'अभीबस' से करार किया है। इसके जरिए यात्री मोबाइल से सरकारी बस का टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरुआत में यह सुविधा 40 किमी से अधिक दूरी वाले रूटों पर मिलेगी। यानी लंबी दूरी की बसों में सफर करने वाले यात्री घर से ही टिकट बुक कर सकेंगे। इसकी पुष्टि अपर परिवहन अधिकारी सह बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक मिश्रा ने की है। बताया गया है कि निगम ने फिलहाल सीमित रूटों पर ऑनलाइन टिकटिंग की शुरुआत कर दी है। अक्टूबर से इसका दायरा बढ़ाने की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.