अब ऑनलाइन मिलेंगे मजदूर, एप के जरिए घर बैठे करें तलाश
मेरठ, अगस्त 3 -- मेरठ। अब न तो काम कराने के लिए ठेकेदारों, भवन मालिकों को मजदूरों की तलाश के लिए लेबर चौक (मजदूर मंडी) की दौड़ लगानी पड़ेगी। न ही काम की तलाश के लिए पंजीकृत निर्माण आदि श्रमिकों को लेबर अड्डों पर काम की तलाश में पहुंचना पड़ेगा। अब पारंपिरक मजदूर मंडी ऑनलाइन लगेगी। डिजिटल प्लेटफार्म निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों की जरूरत पूरा करेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से कदम उठाते हुए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप लॉन्च कर दिया। इसके जरिए घर बैठे ऑनलाइन मजदूरों की तलाश हो सकेगी। मजदूर भी ऑनलाइन काम तलाश कर काम पर जा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को सरकारी सेवाओं एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। अभी काम की तलाश में रोजाना मजदूर लेबर अड्डों पर पहुंचते हैं। साथ ही मजदूरों की तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.