अब ऑनलाइन बैठकों ने पकड़ा जोर
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑनलाइन बैठकों पर जोर दिए जाने की अपील पर जिले के अफसरों ने अमल करना शुरू कर दिया। जिले के अफसरों ने ऑनलाइन बैठक शुरू कर दी है। अब संगम सभागार और एनआईसी सभागार में केवल वो अफसर उपस्थित रहते हैं, जिनकी अनिवार्यता हो। शेष को नहीं बुलाया जाता है। जैसे मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की तो सभी एसडीएम और तहसीलदार ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सोमवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बैठक की तो मंडल के सभी अफसरों को ऑनलाइन ही जोड़ा गया। डीएम का कहना है कि जहां पर जितना संभव है, उतना कटौती करने की प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तहसील में बैठें जिम्मेदार, निस्तारण पर रहे ध्यान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.