अब ऑनलाइन बुकिंग के बिना नहीं मिलेगी खाद
कटिहार, अक्टूबर 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाद की किल्लत, कालाबाजारी और किसानों की लंबी कतारों पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग ने वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब किसानों को खाद लेने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। दो अक्टूबर से कटिहार समेत पूरे बिहार में यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में कटिहार में भी शनिवार से किसानों को ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर ही खाद उपलब्ध होगी। बुकिंग के बाद किसानों को टोकन-क्यूआर कोड मिलेगा और इसी के आधार पर चयनित विक्रेता से खाद का उठाव किया जा सकेगा। नई व्यवस्था में सबसे अहम बदलाव यह है कि किसान द्वारा बुकिंग करते ही उसके खेत के रकबे के आधार पर निर्धारित खाद की मात्रा संबंधित विक्रेता के स्टॉक में ब्लॉक हो जाएगी। इससे किसान के लिए तय खाद किसी दूसरे को देने की गुंजाइश कम होगी और स्टॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.